फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl jumped of train to escape traffickers

सौतेली मां से बचने के लिए जिस्मफरोशों के चगुंल में फंसी लड़की

Fri, 27 Nov 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झींझक (कानपुर देहात)
ब्यूरो/अमर उजाला, झींझक (कानपुर देहात) Updated Fri, 27 Nov 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
girl jumped of train to escape traffickers

जिस्म के सौदागरों को बेचने के लिए दिल्ली ले जाई जा रही एक किशोरी ट्रेन से कूद गई और झींझक स्टेशन मास्टर कार्यालय में पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसे कानपुर सेंट्रल जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल जीआरपी प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को बुलाया गया है।

गुरुवार सुबह झींझक रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी स्टेशन मास्टर के कार्यालय में बदहवास हालत में पहुंची। बताया कि सुबह आठ बजे थाना डेरापुर के दलेलपुर निवासी ओमप्रकाश उसे अपने साथ जबरन दिल्ली ले जाना चाहता था।
विज्ञापन

रेप की कोशिश की

girl jumped of train to escape traffickers

सुबह नौ बजे जैसे ही कानपुर की ओर जाने वाली टूंडला पैसेंजर झींझक स्टेशन पर पहुंची, ओमप्रकाश ने उसे ट्रेन में बैठा लिया। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी तो दो मिनट बाद किशोरी ट्रेन से कूद गई और सीधे स्टेशन मास्टर पर कार्यालय जा पहुंची।

किशोरी ने बताया कि फतेहपुर में अपनी सौतेली मां के अत्याचारों से त्रस्त होकर घर छोड़कर कानपुर चली आई थी। वहां पर उसकी मुलाकात ओमप्रकाश से हुई थी। वह सहारा देने के नाम पर बहला फुसलाकर उसे दलेलपुर ले आया और रेप की कोशिश की।

विरोध किया तो ओमप्रकाश बेचने की बात कहकर दिल्ली ले जाने लगा। उसने बताया कि ओमप्रकाश के साथ एक महिला समेत तीन लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed