चाइनीज मांझे से कटी युवती की गर्दन, हाल देखकर आप रह जाएंगे सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों ने 11 टांके लगाकर उसकी जान बचाई। मवैया पार्क के पास रहने वाली विजयलक्ष्मी गुप्ता रविवार दोपहर 2:10 बजे स्कूटी से लोहिया चौराहा की तरफ जा रही थी।
फन मॉल के आगे बढ़ते ही गले पर चुभन महसूस हुई। ब्रेक लगाने के साथ देखा कि चाइनीज मांझा गर्दन कटने से खून बह रहा था। उसे खून से लथपथ देख राहगीर दौड़े। फन मॉल पुलिस चौकी पर सूचना दी।
घायल विजयलक्ष्मी ने परिवारीजनों को कॉल करके हादसे की सूचना दी और राहगीरों ने खून रोकने के इरादे से गले पर दुपट्टा कसा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुपट्टा खोलते ही गले से खून का फव्वारा छूट गया।
जरा सी देर और होती तो जान का था खतरा
पतंग कटने पर वह डोर खींच रहा था। सड़क से गुजरने के दौरान चाइनीज मांझा उसके गले में आ फंसा। अगर विजयलक्ष्मी को अस्पताल लाने में जरा सी देर और हो जाती तो उनकी जान भी जा सकती थी।
चिकित्सकों का कहना था कि उनके शरीर से काफी खून बह गया था। गले में लपेटा दुपट्टा खून से सराबोर था। घायल युवती ने भी साहस नहीं खोया।
चाइनीज मांझे से लगातार हादसे
चाइनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आए दिन कोई न कोई लहूलुहान हो रहा है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
एसएसपी दीपक कुमार ने सभी थानेदारों को चाइनीज मांझा बेचने वाले पतंग विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए थे, इसके बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। किसी भी थानेदार ने अपने थाना क्षेत्र के पतंग विक्रेताओं के यहां चेकिंग तक नहीं की। चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है।