फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl injured due to chinese manjha

चाइनीज मांझे से कटी युवती की गर्दन, हाल देखकर आप रह जाएंगे सन्न

Mon, 12 Mar 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Mar 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
girl injured due to chinese manjha
घायल विजय लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्कूटी सवार एक युवती रविवार दोपहर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बुरी तरह कटी गर्दन पर दुपट्टा लपेट कर राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने 11 टांके लगाकर उसकी जान बचाई। मवैया पार्क के पास रहने वाली विजयलक्ष्मी गुप्ता रविवार दोपहर 2:10 बजे स्कूटी से लोहिया चौराहा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


फन मॉल के आगे बढ़ते ही गले पर चुभन महसूस हुई। ब्रेक लगाने के साथ देखा कि चाइनीज मांझा गर्दन कटने से खून बह रहा था। उसे खून से लथपथ देख राहगीर दौड़े। फन मॉल पुलिस चौकी पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल विजयलक्ष्मी ने परिवारीजनों को कॉल करके हादसे की सूचना दी और राहगीरों ने खून रोकने के इरादे से गले पर दुपट्टा कसा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुपट्टा खोलते ही गले से खून का फव्वारा छूट गया।

जरा सी देर और होती तो जान का था खतरा 

girl injured due to chinese manjha
डेमो
डॉक्टरों ने आननफानन ऑपरेशन कक्ष में ले जाकर 11 टांके लगाए। युवती का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाइनीज मांझा बांधकर पतंग उड़ाई जा रही थी।

 

पतंग कटने पर वह डोर खींच रहा था। सड़क से गुजरने के दौरान चाइनीज मांझा उसके गले में आ फंसा। अगर विजयलक्ष्मी को अस्पताल लाने में जरा सी देर और हो जाती तो उनकी जान भी जा सकती थी।

 

चिकित्सकों का कहना था कि उनके शरीर से काफी खून बह गया था। गले में लपेटा दुपट्टा खून से सराबोर था। घायल युवती ने भी साहस नहीं खोया। 

चाइनीज मांझे से लगातार हादसे

girl injured due to chinese manjha
डेमो - फोटो : डेमो

चाइनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आए दिन कोई न कोई लहूलुहान हो रहा है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

एसएसपी दीपक कुमार ने सभी थानेदारों को चाइनीज मांझा बेचने वाले पतंग विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए थे, इसके बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। किसी भी थानेदार ने अपने थाना क्षेत्र के पतंग विक्रेताओं के यहां चेकिंग तक नहीं की। चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed