{"_id":"5cbb0936bdec22145e4836a7","slug":"girl-grab-collar-of-criminal-biker-running-away-after-snatching-the-mobile-phone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरेराह मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश का युवती ने कॉलर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश का युवती ने कॉलर पकड़ा
Sat, 20 Apr 2019 05:27 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 20 Apr 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
नूर और लुटेरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर में पिकैडली चौराहे के पास ऑटो का इंतजार कर रही युवती का मोबाइल फोन लूटकर भाग रहा बाइक सवार बदमाश युवती की बहादुरी से पकड़ा गया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा केमुताबिक, आजादनगर सरोजनीनगर निवासी मो. फैयाज खान की बेटी नूर सबा बानो दुबग्गा स्थित चरक अस्पताल में नौकरी करती है। वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे पिकैडली चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही थी।
इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनकेपास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। नूर सबा ने बहादुरी दिखाते हुए तत्काल बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के शर्ट की कॉलर पकड़ कर खींच दिया।

इसी बीच बाइक चला रहे बदमाश ने रफ्तार बढ़ा दी। नूर ने बाइक की रफ्तार तेज होने के बावजूद उसका कॉलर नहीं छोड़ा। इस बीच एक बदमाश नीचे गिर गया, जबकि दूसरा भाग निकला।
बाइक से गिरे बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन नूर ने उसे पकड़े रख। शोर सुनकर राहगीर जमा हो गए और बदमाश की पिटाई की और उसे पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला इब्राहिम दाउद है। जबकि उसका फरार साथी गोलू है।
पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने नूर सबा की बहादुरी को काफी सराहा।