फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl found in csa boys hostel

ब्वॉयज हॉस्टल में मिली लड़की, हो गई मारपीट

Wed, 30 Dec 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
girl found in csa boys hostel

कानपुर की सीएसए यूनीवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल में लड़की मिलने पर हंगामा हो गया। एक चैनल के कैमरामैन को छात्रों ने पीट दिया। नवाबगंज पुलिस ने हंगामा शांत कराने के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


सोमवार सुबह खबर फैल गई कि ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट दीप यादव के कमरे में एक लड़की है।

जानकारी मिलते ही डीन और संस्थान के अन्य पदाधिकारी जांच करने पहुंच गए। इस दौरान कुछ मीडिया पर्सन भी कवरेज करने पहुंचे। दीप के कमरे से एक छात्रा मिली।

जानकारी के मुताबिक सीएसएके ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 82 में लड़की की सूचना पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर वार्डन डॉ. अनिल सचान भी मौके पर पहुंच गए।

बहन को किया गया फोन

girl found in csa boys hostel

मामला बढ़ गया तो लड़की से बात करने के लिए महिला प्रोफेसर भी पहुंची। इसके बाद लड़की की बहन से फोन पर बात क गई और उसके साथ उसे घर भेज दिया गया।

लड़की ने बताया कि वह दीप की मंगेतर है और संस्थान में ही पढ़ती है। तब तक मीडिया वाले पहुंच गए तो चैनल के पत्रकार शुभम उपाध्याय को छात्रों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

बाद में नवाबगंज पुलिस पहुंची और स्टूडेंटों का शांत कराया। नवाबगंज एसओ ने बताया कि शुभम उपाध्याय की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed