{"_id":"66c914ef8ec75104f30d03a4","slug":"girl-drowned-in-hathiyakunda-drain-search-continues-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106400-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हथियाकुंडा नाले में डूबी युवती, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हथियाकुंडा नाले में डूबी युवती, तलाश जारी
Sat, 24 Aug 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। छोटी बहन के साथ बृहस्पतिवार देर शाम शौच के लिए गई किड़ियावन पुरवा निवासी युवती पैर फिसलने के कारण हथियाकुंडा नाले में डूब गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम पहाड़ी नाले में युवती की तलाश कर रही है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर केपी के मजरा किड़ियावन पुरवा निवासी अर्चना यादव (21) बृहस्पतिवार देर शाम अपनी बहन कोमल के साथ शौच के लिए गई थी। हथियाकुंडा पहाड़ी नाले के किनारे अचानक पैर फिसल जाने से वह नाले में गिर गई। नाले में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गई।
बहन कोमल ने घर आकर परिजनों सहित गामीणों को हादसे के बारे में बताया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगो ने ग्रामीणों के साथ नाले में युवती की तलाश कराई लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंचे बांठिहवा चौकी प्रभारी चंद्रोदय मिश्रा ने इसकी जानकारी एनडीआरएफ टीम को दी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम नाले में युवती की तलाश कर रही है।