फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl drank poison after being hurt by her lover In Lucknow

UP News: एक को इश्क में फंसा लूटी आबरू... दूसरी से किया निकाह, धोखा बर्दाश्त न कर सकी युवती; उठाया खौफनाक कदम

Mon, 16 Dec 2024 10:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 10:06 AM IST
सार

मो. यमन ने युवती को इश्क में फंसाकर उसकी आबरू लूटी। बाद में दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पहली युवती धोखा बर्दाश्त न कर सकी। उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। 

विज्ञापन
girl drank poison after being hurt by her lover In Lucknow
girl (demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में प्रेमी से मिले धोखे से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता का आरोप है कि निकाह का झांसा युवक ने उनका यौन शोषण किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। 

विज्ञापन


इस पर पीड़िता 12 दिसंबर को मां के साथ आरोपी यमन के घर शिकायत लेकर पहुंचीं। यमन के पिता कय्यूम ने उन लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नाका पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

शारीरिक शोषण करता रहा

नाका इलाके में रहने 20 वर्षीय युवती परिवार संग रहती हैं। उनके पिता की मौत हो चुकी है। युवती के अनुसार कुछ वक्त पहले मोहल्ले के मो. यमन ने उनको प्यार के जाल में फंसाया। फिर निकाह का वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान दोनों परिवार के बीच निकाह की बात तय हो गए। इसके बाद यमन उनका शारीरिक शोषण करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 दूसरी युवती से निकाह कर लिया

कुछ दिन पहले अचानक यमन के स्वभाव में परिवर्तन आ गया। उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। युवती ने निकाह का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि नौ दिसंबर को यमन के भाई दाऊद का निकाह था। उनको पता चला कि इस दौरान यमन ने भी चुपके से दूसरी युवती से निकाह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed