फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl dies after shiksha mitra gun fires accidentally

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा शिक्षामित्र, चली गई बच्ची की जान

Sun, 04 Oct 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती Updated Sun, 04 Oct 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
girl dies after shiksha mitra gun fires accidentally

शिक्षामित्र का मय पिस्टल के स्कूल पहुंचना एक बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुआ। क्लास में अचानक गोली चलने से चपेट में आई पांचवीं क्लास की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना तुर्सी गांव के प्राथमिक विद्यालय की है। इसी गांव में रहने वाले प्रवीन सिंह विद्यालय में शिक्षामित्र के तौर पर तैनात हैं।

शनिवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल पहुंचे और दोपहर में पांचवीं की क्लास ले रहे थे। क्लास लेते समय उनके पास अपनी लाइसेंसी पिस्टल मौजूद थी। अचानक पिस्टल चल गई और उससे निकली गोली इसी गांव के रहने वाले राजबहादुर की बेटी रिंकी के सिर में लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज से पास के कमरे में बच्चों को पढ़ा रहे प्रधानाध्यापक गया प्रसाद दौड़कर क्लास में पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने घर वालों को रिंकी को लहूलुहान हालत में लेकर फैजाबाद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से की जाएगी पूछताछ

girl dies after shiksha mitra gun fires accidentally

प्रधानाध्यापक का कहना है कि शिक्षामित्र प्रवीन सिंह के पिस्टल के साथ स्कूल में दाखिल होने की जानकारी नहीं थी। गोली कैसे चली, यह भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद शिक्षामित्र के घर वालों ने बताया कि पंचायत चुनाव में लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की नीयत से वह पिस्टल साथ लाए थे।

स्कूल की ड्यूटी के बाद पिस्टल थाने में जमा करने का इरादा था। छावनी थाने के इंस्पेक्टर आरके गौतम ने बताया कि शिक्षामित्र प्रवीन सिंह के बच्ची के घर वालों के साथ फैजाबाद जिला अस्पताल जाने की जानकारी मिली है। वहां से लौटते ही केस दर्ज करके गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की वजह जानने के लिए क्लास में मौजूद रहे बाकी बच्चों से बातचीत की जाएगी।

बस्ती के एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है,शिक्षामित्र के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही असलहे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को संस्तुति करेंगे।

वहीं बस्ती के बीएसए संतोष कुमार सिंह का कहना है, स्कूल में शस्त्र के साथ जाना गैर कानूनी है। घटना को लेकर ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed