फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl committed suicide

कक्षा नौवीं की छात्रा ने कागज के टुकड़े पर लिखा- लव यू पापा, मिस यू...और ट्रेन के सामने कूद गई

Wed, 07 Sep 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide
मोहनलालगंज (लखनऊ)। आई मिस यू पापा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं...। कागज के टुकड़े पर यह लिखकर कक्षा नौ की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के थाना गहमर के गांव गदाईपुर के रमेश गुप्ता की बेटी श्वेता गुप्ता (13) मोहनलालगंज में स्थित गोकुल कॉलोनी में रहने वाले आईएसएएफ के जवान मौसा प्रमोद गुप्ता के यहां रहकर नवीन पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह मंगलवार सुबह स्कूल गई और वहां से घर लौटते समय मऊ गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दी। तलाशी के दौरान पुलिस को छात्रा के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, सारी मौसी पापा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... पापा मुझे माफ कर देना। मृतका के बाएं हाथ की कलाई के पास आई मिस यू पापा लिखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिवारीजनों ने चुप्पी साध रखी है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका की मौसी की सूचना पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि छात्रा काफी दिनों से गुमसुम रहती थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा के अंतिम संस्कार के बाद घरवालों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed