फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl commited suicide

Lucknow News: परिवारीजनों ने पुलिस से डराया, छात्रा ने लगा ली फांसी

Fri, 16 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Girl commited suicide
छात्रा ने लगा ली फांसी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
मामूली कहासुनी ने एक परिवार को उजाड़कर रख दिया। पीजीआई इलाके के तेलीबाग में मंगलवार शाम को मां से कहासुनी के बाद छात्रा रीता (20) ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

इससे पहले धक्का देने से मां के गिरने पर परिजनों ने अनहोनी हो जाने पर पुलिस के आने की बात कही थी। इससे छात्रा बहुत डर गई थी। परिजनों ने आननफानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, रीता 12वीं की छात्र थी। उसकी मां शिवरतन देवी सब्जी बेचकर घर चलाती है।
भाई सरवन ने बताया कि मंगलवार शाम को मां से किसी बात को लेकर रीता की कहासुनी हो रही थी। इस दौरान रीता के धक्का देने से मां जमीन में गिर गई।
इस पर परिजनों ने डपट लगाते हुए कहा कि अगर उसकी मां को कुछ हो गया तो पुलिस आ जाएगी। इससे वह सहम गई और कमरे में जाकर ताला लगा लिया।
काफी देर तक रीता के बाहर न निकलने पर घरवालों ने कई बार दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी।
विज्ञापन

उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पिता ओमप्रकाश की मौत काफी पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed