फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl commit suicide after the death of lover

शादी से पहले प्रेमी की मौत पर प्रेमिका ने भी फांसी लगा दे दी जान

Wed, 20 Dec 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
girl commit suicide after the death of lover
Demo Pic

जिसके साथ सात जन्मों के बंधन का सपना संजोया था, उसे अस्पताल में हमेशा के लिए सोया देख वंदना को ऐसा सदमा लगा कि उसने भी जीवन से नाता तोड़ लिया। बदहवास वंदना प्रेमी के घर पहुंची और खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


यह दर्दनाक घटना राजाजीपुरम में बुधवार सुबह हुई। प्रेमी युगल की मौत से दिनभर इलाके में शोक का माहौल छाया रहा।

इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हरदोई निवासी किसान अरविंद सिंह की 20 वर्षीय बेटी वंदना मूलरूप से हरदोई की थी और यहां पारा थाना के पीछे स्थित मकान में बड़ी बहन नंदिनी के साथ रहती थी।
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले दोनों बहनें राजाजीपुरम के सेक्टर 12 बी ब्लॉक निवासी निजी कंपनी में काम करने वाले बलराज शुक्ला के घर पर किरायेदार थीं। वहां रहते हुए ही वंदना का बलराज के बेटे अभिनव उर्फ शुभम से प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम एक कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था लेकिन कुछ दिन से नौकरी छोड़कर घर पर ही रह रहा था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे शुभम बाथरूम गया था तभी उसे दिल का दौरा पड़ गया।

उसे तड़पता देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन शुभम को लारी कार्डियोलॉजी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुभम की मौत की खबर वंदना पर कहर बनकर गिरी।

वह बहन के साथ अस्पताल पहुंची और शुभम का शव देखकर फफक पड़ी। किसी तरह बहन ने उसे संभाला। सुबह करीब दस बजे दोनों बहनें परिवारीजनों के साथ ही शव लेकर घर आ गईं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम के परिवारीजनों ने किसी काम से वंदना को ऊपर भेजा था। गुमसुम वंदना ऊपर गई और लौटकर नहीं आई। करीब एक घंटे तक वह नजर नहीं आई तो नंदिनी उसे पुकारते हुए ऊपर गई।

वहां कमरे का दरवाजा भीतर से बंद देख उसने परिवारीजनों को बुलाया। काफी पुकारने पर भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। भीतर पंखे से दुपट्टे के सहारे वंदना का शव लटकता देखकर हड़कंप मच गया।

शुभम की मौत के बाद वंदना की खुदकुशी की खबर ने मुहल्ले को हिला दिया। आसपास के इलाके के लोग एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो वंदना की जैकेट से सुसाइड नोट मिल गया। पुलिस का कहना है कि वंदना ने सदमे में खुदकुशी की है। उसकी और शुभम की शादी तय हो चुकी थी। अगले महीने विवाह होना था लेकिन इससे पहले ही अनहोनी हो गई।

पांच साल सरयू नदी में डूब गया था बड़ा बेटा

शुभम की मौत ने उसके परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। मां पूनम ने बताया कि उनके दो बेटे मनीष, शुभम के अलावा 17 वर्षीय बेटी रिद्धिमा उर्फ प्रिंसी है। मनीष की उम्र 28 वर्ष थी। पांच साल पहले वह अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करते वक्त गायब हो गया था। उसका आज तक पता नहीं चल सका है। शुभम ही परिवार का एकमात्र सहारा बचा था, उसे भी भगवान ने छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed