फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl Child injured in accident

Lucknow News : स्कूली वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, बच्ची का पैर कटा, ट्रैक्टर चालक फरार

Fri, 07 Apr 2023 11:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

हादसा होते ही वैन के भीतर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। साक्षी को खून से लथपथ व कटा पैर देखकर बच्चे सहम गए। जो लोग मदद करने पहुंचे उनकी भी रूह कांप गई। साक्षी को कोई हाथ नहीं लगा पा रहा था।

विज्ञापन
Girl Child injured in accident

विस्तार

निगोहां के भटपुरा चौराहे पर स्कूली वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्रा का पैर कट गया। वैन सवार कई अन्य छात्र-छात्राएं भी चोटिल हो गईं। पुलिस ने राहगीराें की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


निगोहां के हरिहरपुर पटसा में प्रकाशनी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल है। दोपहर सवा एक बजे स्कूल की छुट्टी हुई। स्कूली वैन से बच्चे घर के लिए रवाना हुए। भटपुरा चौराहे के पास वैन पहुंची थी कि सुदौली की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई।
विज्ञापन


वैन चालक ब्रेक नहीं लगा सका और ट्रैक्टर ने वैन की दाहिनी तरफ गेट में टक्कर मार दी। वैन में सवार तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ साल की साक्षी मिश्रा का दाहिना पैर कट गया। लोगों ने सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। साक्षी का अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य घायल छात्र-छात्राओं वसुंधरा, तेजस्वी, आराध्या, रुद्र तिवारी व शुभ तिवारी को मामूली चोटें आईं। प्राथमिकी उपचार के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफ्तार में थी वैन, अचानक से दौड़ा दिया ट्रैक्टर
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि वैन काफी रफ्तार में थी। वहीं, ट्रैक्टर दूसरी तरफ वेल्डिंग करवा रहा था। वेल्डिंग के बाद चालक ने अचानक तेजी से ट्रैक्टर दौड़ा दिया। उधर से किसी वाहन के आने की संभावना नहीं थी। इसलिए वैन चालक भी बेफिक्र था। रफ्तार अधिक थी इसलिए ब्रेक लगाने का वक्त ही नहीं मिला।

अवैध रूप से निजी वैन का इस्तेमाल
जिस वैन से बच्चों को स्कूल से ले जाया जा रहा था वह निजी है। वह टैक्सी की वैन नहीं है। अवैध रूप से इस वैन को स्कूल में लगाया गया था। सवाल है कि आखिर बच्चों की जान से खिलवाड़ क्यों किया गया। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है। वैन भी कब्जे में ले ली है।


हादसा देख कांप गई रूह
हादसा होते ही वैन के भीतर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे। साक्षी को खून से लथपथ व कटा पैर देखकर बच्चे सहम गए। जो लोग मदद करने पहुंचे उनकी भी रूह कांप गई। साक्षी को कोई हाथ नहीं लगा पा रहा था। जब पुलिस पहुंची तब हिम्मत जुटाकर पुलिसकर्मियों ने बच्ची को उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed