फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl burnt by 11 thousand volt current, condition critical

Lucknow News: 11 हजार वोल्ट के करंट से झुलसी बच्ची, हालत नाजुक

Sun, 14 Sep 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Girl burnt by 11 thousand volt current, condition critical
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।
लखनऊ। बीकेटी इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। साढ़ामऊ उपकेंद्र क्षेत्र में छत पर कपड़े उतार रही आठ साल की बच्ची 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। उनके मुताबिक, बच्ची के दोनों पैर और एक हाथ काटने पड़ सकते हैं। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी सृष्टि तिवारी पढ़ाई के लिए बीकेटी में अपने फूफा सुशील कुमार पांडेय के घर रह रही थी। शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे वह छत पर गई, जहां उसे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। परिजन पहले उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, बिजली विभाग का कहना कि पुरानी हाईटेंशन लाइन के नीचे अतिक्रमण करके मानक के विपरीत ऊंचाई तक मकान का निर्माण कराया गया, जो हादसे का सबब बना।
विज्ञापन

छह महीने से कर रहे थे शिकायत

सुशील कुमार पांडेय की बेटी रंजना ने बीकेटी थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि पिछले छह महीने से बिजली विभाग को हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए पत्र लिखे जा रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी लाइन के नीचे बनाया गया था मकान
Iपुरानी हाईटेंशन लाइन के नीचे मानक के विपरीत मकान का निर्माण कराया गया था। लाइन हटाने का प्रार्थना पत्र तो दिया गया, लेकिन शिफ्टिंग की लागत जमा करने को परिजन तैयार नहीं थे। प्लॉटिंग करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।I

I- पंकज गुप्ता, एक्सईएन, बीकेटी जानकीपुरम जोनI

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती झुलसी बच्ची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed