{"_id":"65980cd9558a3aba780b933b","slug":"giriraj-said-that-the-opposition-can-organize-an-event-before-the-consecration-swamy-said-fear-not-from-the-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार- पलटवार:गिरिराज ने कहा प्राण प्रतिष्ठा से पहले कोई घटना करा सकता है विपक्ष, स्वामी बोले- डर सत्ता से है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार- पलटवार:गिरिराज ने कहा प्राण प्रतिष्ठा से पहले कोई घटना करा सकता है विपक्ष, स्वामी बोले- डर सत्ता से है
Fri, 05 Jan 2024 07:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 05 Jan 2024 07:36 PM IST
सार
राम मंदिर और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का खुलासा हो चुका है। फर्जी आईडी से धमकी देने वाले आदमी का रिश्ता किस पार्टी से है यह जगजाहिर है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरिराज सिंह ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था कि राम मंदिर के पहले विपक्ष जानबूझकर कोई घटना अयोजित करा सकता है। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले इंडिया गठबंधन साजिश रचकर किसी घटना को अंजाम दे सकता है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि राम मंदिर को खतरा सत्ता से नहीं विपक्ष से हो सकता है।
विज्ञापन
राम मंदिर और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले का खुलासा हो चुका है। फर्जी आईडी से धमकी देने वाले आदमी का रिश्ता किस पार्टी से है यह जगजाहिर है। वैसे भी केंद्र और प्रदेश दोनों में ही एक पार्टी का शासन है तो इस पर गिरिराज सिंह को चिंता नहीं करनी चाहिए। मालूम हो कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन