{"_id":"59ef75dd4f1c1bd8538b8dd2","slug":"girija-devi-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनन्त में विलीन हुआ 'अप्पा' का आलाप, विख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनन्त में विलीन हुआ 'अप्पा' का आलाप, विख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
गिरिजा देवी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दुस्तानी शास्त्रीय जगत का एक और विख्यात स्वर मंगलवार की रात खामोश हो गया। प्रख्यात शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। अपने शिष्य-शिष्याओं में अप्पा जी के नाम से लोकप्रिय गिरिजा देवी हालांकि ख्याल गायन भी खूब करती थीं लेकिन उनकी ख्याति विशेष तौर पर ठुमरी, कजरी, चैती, दादरा जैसे उपशास्त्रीय संगीत के लिए थी। कुछ माह पूर्व किशोरी अमोनकर के निधन के बाद गिरिजा देवी की मृत्यु हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत को बड़ी रिक्तता दे गया है।
विज्ञापन
गिरिजा देवी पिछले कई वर्षों से कोलकाता में रह रही थीं। आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी से जुड़ने के कारण उनसे बनारस छूट गया था, हालांकि बनारस से उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ था। बनारस जाना-आना उनका बराबर बना रहा और बातचीत में भी वे बनारस को याद करती रहती थीं। आठ मई 1929 को जन्मीं गिरिजा देवी ने उस दौर में गायन और मंच प्रदर्शन शुरू किया था जब संभ्रात परिवार की महिलाओं के लिए इसे सम्मानजनक नहीं माना जाता था।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार, मंगलवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मार्ग में उन्हें हृदयाघात हुआ। अस्पताल में वे वेंटीलेटर पर भी थीं लेकिन रात्रि करीब 9.30 बजे उनका निधन हो गया। संगीत से जुड़ा शायद ही कोई ऐसा महत्वपूर्ण पुरस्कार हो जिससे उन्हें सम्मानित न किया गया हो।
विज्ञापन
पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण के अतिरिक्त संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, यश भारती सहित कई बड़े पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था। वे इस उम्र में भी सक्रिय थीं और संगीत समारोहों में गायन करती थीं।