फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gifts for police officers in new year.

नए साल में पुलिस अफसरों को मिलेगा तोहफा

Mon, 29 Dec 2014 12:19 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
gifts for police officers in new year.

नया साल आईपीएस अधिकारियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। साल के पहले ही दिन यानी पहली जनवरी को डीपीसी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इसमें एडीजी से डीजी, आईजी से एडीजी, डीआईजी से आईजी व एसएसपी से डीआईजी के पद शामिल हैं। करीब दो दर्जन अधिकारियों के प्रमोशन होने की उम्मीद है।

डीजीपी एएल बनर्जी 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे डीजी का एक पद खाली होगा।

1982 बैच के डॉ. सूर्य कुमार एडीजी से डीजी के पद पर प्रमोशन पा सकते हैं। वह इस बैच के अकेले आईपीएस अधिकारी हैं जो अभी तक डीजी नहीं बन पाए हैं। 1990 बैच के कई आईजी एडीजी बन जाएंगे। इसमें करीब आठ पद बताए जा रहे हैं।

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नति पाएंगे। इसमें भी सात-आठ पद खाली होने वाले हैं। इसी तरह वर्ष 2001 बैच के कई एसएसपी अब डीआईजी बन जाएंगे। इसमें भी करीब आधा दर्जन पद बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिल सकता है प्रमोशन

gifts for police officers in new year.

आईजी से एडीजी-: दलजीत चौधरी, सुभाष चन्द्रा, एसएन सबत, संजय एम तराडे, एमके बाशल, तनुजा श्रीवास्तव व एसके माथुर।

डीआईजी से आईजी
-: मोहित अग्रवाल, भजनी राम मीना, दीपक रतन, डीसी मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक शर्मा व रघुवीर लाल।

एसएसपी से डीआईजी-: आशुतोष कुमार, प्रवीण कुमार, अपर्णा कुमार व धर्मवीर यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed