{"_id":"6402cc458d36bca8ce03c173","slug":"gift-of-rajdhani-express-buses-to-up-cm-yogi-says-transport-corporation-did-a-wonderful-job-in-the-epidemic-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को एक्सप्रेस बसों की सौगात: परिवहन विभाग के 50 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने लोगो का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को एक्सप्रेस बसों की सौगात: परिवहन विभाग के 50 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने लोगो का किया अनावरण
Sat, 04 Mar 2023 01:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के एक लाख राजस्व गांवों को बस सेवा से जोड़ने का है। दस साल पुरानी बसों को स्क्रैप करके नई तैयार की जाएं। परिवहन विभाग पर्यटन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर ढाबे और होटल खुलवाने की योजना बनाए।
विज्ञापन
यूपी को 115 बसों की सौगात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 76 नई राजधानी एक्सप्रेस बसों व 39 साधारण सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के एक लाख राजस्व गांवों को बस सेवा से जोड़ने का है। दस साल पुरानी बसों को स्क्रैप करके नई तैयार की जाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हार के कारणों का पता लगाकर जीत की राह बनाएगी भाजपा, चुनाव प्रबंधन का रोडमैप तैयार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव : मेयर व अध्यक्ष की सीटों का अब नए सिरे से होगा आरक्षण, पूर्व में जारी आरक्षण को शून्य माना जाएगा
उन्होंने निर्देश दिया कि परिवहन विभाग पर्यटन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर ढाबे और होटल खुलवाने की योजना बनाए। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग से चालक और परिचालकों के फिटनेस टेस्ट कराने का एमओयू करे।
मुख्यमंत्री योगी ने राजधानी एक्सप्रेस बसों और साधारण बसों को झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर लोगो का अनावरण किया। उन्होंने यूपी राही मोबाइल एप तथा पैसेंजर फीडबैक एप लांच किया। उन्होंने डाक विभाग की ओर से जारी स्पेशल कवर का अनावरण भी किया।
कुंभ व कोरोना में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किया सराहनीय कार्य
मुख्यमंत्री योगी ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज कुंभ और कोरोना के दौरान परिवहन निगम की भूमिका सराहनीय रही। कुंभ के 45 दिन के आयोजन में 24 करोड़ श्रद्धालु सहभागी बने। इसके लिए परिवहन निगम के बेड़े में राज्य सरकार ने 5 हजार नई बसें उपलब्ध कराई थीं। श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा कराने में परिवहन निगम ने अच्छी भूमिका का निर्वहन किया। वहीं सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान परिवहन निगम के चालक-परिचालक, अधिकारी हर किसी को गंतव्य तक पहुंचाने में लगे रहे।