फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghulam ali comes to perform in lucknow mahotsav

पाकिस्तानी गायक गुलाम अली हुए युवा सीएम अखिलेश के कायल

Sun, 07 Feb 2016 03:46 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
ghulam ali comes to perform in lucknow mahotsav

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली एक बार फिर से लखनऊ में हैं। गुलाम अली के कई बड़े कार्यक्रम भारत में रद्द होने के बाद वो लगातार दूसरी बार लखनऊ पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गुलाम अली यहां लखनऊ महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए शनिवार शाम पहुंच गए। गुलाम अली ना केवल लखनऊ की तहजीब और अदब के कायल हैं बल्कि वो यूपी के युवा सीएम अखिलेश यादव की भी तारीफ करते नहीं थकते।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश के बारे में पाकिस्तानी गायक गुलाम अली कहते हैं कि अखिलेश यादव यूपी में बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। गुलाम अली आगे कहते हैं कि पिछले साल जब मैं लखनऊ आया था तक मेरी अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव को संगीत, साहित्य और कलाकारों से बहुत लगाव है। लखनऊ महोत्सव में शिरकत करने आए गुलाम अली कहते हैं कि लखनऊ के लोगों का प्यार मुझे फिर से यहां खींच लाया है।

मैं दुआ करूंगा लखनऊ से लाहौर तक चले ट्रेन

ghulam ali comes to perform in lucknow mahotsav

गुलाम अली का कहना है कि लखनऊ महोत्सव में मैं अपने संगीत के जरिए बेपनाह मोहब्बत देकर जाना चाहता हूं। साथ ही मैं यही दुआ करूंगा कि दोनों मुल्कों के रिश्ते मजबूत हो।

गुलाम अली ने बताया कि लखनऊ के लोगों में गजल की समझ है और यही वजह है कि बुलावा आया तो फिर अपने आप को रोक नहीं सका।

बहुत शहरों में प्रोग्राम रद्द हुए, लेकिन यहां आ गया। पाकिस्तानी गायक गुलाम अली कहते हैं कि  मैं तो यही दुआ करूंगा कि यहां से लाहौर तक ट्रेन चले ताकि लोगों में और मेलजोल बढ़े।

भारत में बिलकुल नहीं है असहिष्‍णुता

ghulam ali comes to perform in lucknow mahotsav

एक तरफ जहां भारत में रहने वाले कई बड़े कलाकार भारत में असहिष्‍णुता के बयान देते नजर आ रहे हैं वहीं पाकिस्तानी गायक गुलाम अली इसे नकारते हैं। गुलाम अली का कहना है कि भारत में असहिष्‍णुता जैसा कुछ नहीं नजर आता।

भारत एक अच्छा देश है। यहां के लोग मोहब्बत में यकीन करते हैं। मेहमानों की भी यहां अच्छी तरह खातिरदारी की जाती है।

वहीं लखनऊ के बारे में गुलाम अली कहते हैं कि इस शहर की हमारे दिल में एक खास जगह है। लखनऊ की आवाम हमारी गजलों को पसंद करेगी ऐसी मुझे उम्मीद है। जब दूसरे शहरों में मेरे कार्यक्रम रद्द हो गए उसके बाद भी लखनऊ में मैंने अपना कार्यक्रम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed