फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ghongha basant sammelan in ravindralaya

महंगा हुआ पेट्रोल तो थोड़ा खरीदिए, अच्छा विकल्प है, अगर घोड़ा खरीदिए..., घोंघा बसंत सम्मेलन में खूब लगे ठहाके

Fri, 02 Apr 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ghongha basant sammelan in ravindralaya
महंगा हुआ पेट्रोल तो थोड़ा खरीदिए, अच्छा विकल्प है, अगर घोड़ा खरीदिए..., हास्य गद्यकार राजेंद्र पंडित ने जब समसामयिक विषय महंगाई पर यह हास्य पंक्तियां सुनाई तो सभागार में मौजूद सभी श्रोता ठहाके मारकर हंसने लगे। मौका था चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में आयोजित घोंघा बसंत सम्मेलन का। राजधानी में एक अप्रैल को मूर्ख दिवस पर पिछले 60 वर्षों से रंगभारती की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अपने अजीबोगरीब सम्मान समारोह व उपाधियों के लिए भी काफी चर्चित है।
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप से लेकर सचिन वाजे तक को मिला सम्मान
इस अवसर पर डोनाल्ड ट्रंप, अनिल देशमुख, सचिन वाजे, शरद पवार, तीरथ सिंह रावत आदि को मूर्ख रत्न का राष्ट्रीय शिखर सम्मान दिया गया। जबकि ममता बनर्जी को ढेंचू सम्मान से नवाजा गया। वहीं हास्य कवि एवं हास्य गद्यकार राजेन्द्र पंडित को बेढब बनारसी रंगभारती हास्य व्यंग्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पहले समारोह का उद्घाटन मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री (सचमुच के गधे) ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि आज अपनी इतनी बड़ी बिरादरी में आकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हो रही है। उन्हें बहुत गर्व है कि लखनऊ में उनके इतने रिश्तेदार मौजूद हैं।
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे संग हुआ कंगना का विवाह
इस अवसर पर विभूतियों का गंधर्व विवाह भी कराया गया। जिसमें अखिलेश का उमा के साथ, उद्धव ठाकरे का अभिनेत्री कंगना के साथ, हास्य कवि कमलेश द्विवेदी का मायावती के साथ, हास्य रचनाकार राजेंद्र पंडित का कैटरीना कैफ के साथ और श्याम कुमार का डायमंड डेयरी कॉलोनी की जमादारिन के साथ गंधर्व विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बही हास्य की बयार
घोंघा बसन्त सम्मेलन में हास्य रस की बयार बही। विकास बौखल ने ‘हिन्द वाले शेर पाक जाके जो दहाड़ देंगे, गीदड़ तुम्हारे ये बेचारे मर जाएंगे। दल एंटी-रोमियो का भेज देंगे योगीजी तो सानिया के देवर कुंवारे मर जाएंगे...’ सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। अशोक बेशर्म ने ‘भीख मांगे जो अदाकारी से, बच के रहना तुम उस भिखारी से, आंख में गर बसा सोने का हिरण, फिर तो धोखा है ब्रम्हचारी से...’ कमलेश द्विवेदी ने पत्नी बोली- अर्धांगिनी हूं तो इंसाफ करो ना, सारा काम कराते मुझसे तुम भी हाफ करो ना, पहले तुम बाहर रहते थे कोई बात नहीं थी, अब घर में रहते हो तो फिर बर्तन साफ करो ना... सुनाकर खूब वाहवाही लूटीं।

समीर शुक्ल ने मोटरगाड़ी, टीवी, मोबाइल, गैस चूल्हा, बिन दहेज ब्याहे में नेग पाए दूल्हा, दुलहिन के आगे है फेल कैटरीना... अमित अनपढ़ ने अपने पिता और भाई को ही मानती है तोप, देशी कट्टे-जैसा पति को समझती है..., जमुना प्रसाद उपाध्याय ने जीवनभर सच्चाई मेरे साथ रही, दुनिया की रुसवाई मेरे साथ रही... नरकंकाल ने ये नजरे मिलाने के लायक नहीं हो, ये सर भी उठाने के लायक नहीं हो, लगा मास्क चेहरे पर जब से तुम्हारे, ये मुंह भी दिखाने के लायक नहीं हो... सुनाकर तालियां बटोरीं। श्याम कुमार ने मतलब निकल गया तो हमें जानते नहीं, श्रीमान जी अब तो हमें पहचानते नहीं, कोरोना से बचने का फारमूला है उनका, पी जाते हैं वो चाय, कभी छानते नहीं... सुनाकर सभी को ठहाके मारने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed