फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghanshyam anuragi aging got ticket from sp

सपा में जारी है टिकट काटने और देने का खेल

Thu, 28 Nov 2013 01:13 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
ghanshyam anuragi aging got ticket from sp

समाजवादी पार्टी में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बदलने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


सपा जालौन सुरक्षित सीट पर फिर घनश्याम अनुरागी को सपा बना दिया।

पिछले महीने उनका टिकट काटकर उरई के विधायक दयाशंकर वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया था। सपा अपने प्रत्याशियों में लगातार बदलाव कर रही है।

लोकसभा प्रभारियों की रिपोर्ट और अन्य माध्यमों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर समीक्षा करके टिकटों में फेरबदल किया जा रहा है।

पढ़ें-अब खत में आजम ने रोया दुखड़ा!

अभी तक 28 घोषित प्रत्याशी बदले जा चुके हैं। ताजा बदलाव जालौन सीट पर हुआ है।

घनश्याम अनुरागी वहां से मौजूदा सांसद हैं। सपा ने उन्हें पहले प्रत्याशी बनाया फिर 17 अक्तूबर को उनकी जगह दयाशंकर वर्मा को प्रत्याशी बना दिया।

बुधवार को रामगोपाल वर्मा ने वर्मा की उम्मीदवारी निरस्त करके फिर अनुरागी को टिकट थमा दिया है।

सपा ने मंगलवार को जौनपुर लोकसभा सीट पर घोषित किए गए प्रत्याशी डॉ. केपी यादव को बदलकर उद्यान एवं प्रसंस्करण मंत्री पारसनाथ यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


इससे पहले कैसरगंज, गाजीपुर, देवरिया, संत कबीर नगर और लालगंज (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed