{"_id":"5f89c2e86c6ed21d633fe743","slug":"get-passport-by-contacting-haj-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्री संपर्क कर हासिल करें पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्री संपर्क कर हासिल करें पासपोर्ट
Sat, 17 Oct 2020 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
अगर अभी तक किसी हज यात्री को पासपोर्ट नहीं मिला है, तो वह हज कमेटी से संपर्क कर अपना पासपोर्ट हासिल कर सकता है। जिन यात्रियों को पासपोर्ट नहीं मिला है कमेटी उनके घर स्पीड पोस्ट से पासपोर्ट भेजेगी।
उप्र हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण हज यात्रा न कर पाने वाले हज यात्रियों की धनराशि एवं पासपोर्ट को समय से वापस कर दिया है। फिर भी यदि किसी हज यात्री का पासपोर्ट अभी तक प्राप्त न हुआ हो तो वे हज कमेटी कार्यालय 10ए, विधान सभा मार्ग लखनऊ से सम्पर्क कर सकते हैं। कोरोना के चलते इसबार प्रदेश से आवेदन करने वाले 28045 हज यात्री को सऊदी अरब नहीं भेजा जा सका था। हज यात्रा की जमा धनराषि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा यात्रियों को वापस कर दी गयी है। ऐसे में वह यात्री जिनको अभी तक उनका पासपोर्ट नहीं मिला है, उनको कमेटी स्पीड पोस्ट कर पासपोर्ट उनके घर भेजेगी।