फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   get out the patient form cordiology, death

लारी कार्डियोलॉजी से मरीज को किया बाहर, मौत, हंगामा

Thu, 04 Apr 2019 01:47 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Thu, 04 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
get out the patient form cordiology, death
Cardiac Surgery
केजीएमयू की लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती बुजुर्ग मरीज को डॉक्टरों ने ठीक बताकर बाहर कर दिया। तीमारदार सैंपल जमा करने ट्रॉमा सेंटर गया था। वापस लौटा तो देखा मरीज की स्ट्रेचर पर ही मौत हो चुकी थी। नाराज तीमारदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

लाजपतनगर निवासी राजेंद्र सिंह (85) को बुधवार सुबह सीने में दर्द उठने पर बेटा रंजीत लॉरी कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी लाया था। डॉक्टरों ने ईसीजी समेत अन्य जांच की। मरीज को कई दवाएं देकर भर्ती कर लिया। रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने मरीज का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए ट्रॉमा भेजा था। मरीज को ठीक बताकर जबरन डिस्चार्ज कर बाहर कर दिया। बेटा रंजीत सैंपल जमा करने ट्रॉमा गया। 10  मिनट बाद वापस आया तो मरीज बाहर मृत अवस्था में पड़ा था। बेटा आनन-फानन दोबारा पिता को अंदर ले गया। डॉक्टरों ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। बेटे ने डॉक्टरों पर जबरन डिस्चार्ज करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीमारदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बेटे का आरोप है कि डॉक्टर ने दवा लिखकर बाहर कर दिया था। इलाज के अभाव में दिल का दौरा पड़ने से मरीज की मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, तीमारदार शिकायत करेंगे तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed