{"_id":"5f0c35ed8ebc3e63e3292555","slug":"get-gangajal-from-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल से कराएं अभिषेक, डाकघरों से होगी डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल से कराएं अभिषेक, डाकघरों से होगी डिलीवरी
Mon, 13 Jul 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप कोरोना महामारी के इस दौर में सावन के पवित्र माह में गंगोत्री के गंगाजल से भगवान शंकर का अभिषेक करने को इच्छुक हैं तो डाक विभाग आपकी यह साध आसानी से पूरी कर देगा।
विज्ञापन
अब आप शहर के प्रधान डाकघर सहित चयनित डाकघरों में गंगा के उद्गम स्थान गंगोत्री से संग्रहित शुद्ध गंगाजल खरीद सकते हैं। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्रीकृष्ण यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि अयोध्या, फैजाबाद प्रधान डाकघर तथा अकबरपुर प्रधान डाकघरों इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। डाक निदेशक ने बताया कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ के अभिषेक या अन्य अनुष्ठान हेतु गंगाजल लाने के लिए अब गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार या इलाहाबाद और बनारस के गंगा तट जाने की जरुरत नहीं है।
अब गंगाजल डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध होगा। प्रधान डाकघर और अन्य चयनित डाकघरों के काउंटर से आप 30 रुपए में 250 मिली गंगाजल खरीद सकते हैं।