फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   genius sisters hani and hansi reached lucknow

लखनऊ पहुंचीं ये जीनियस बहनें, सीएम योगी कर चुके हैं सम्मानित

Wed, 27 Jun 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
 genius sisters hani and hansi reached lucknow
जीनियस बहनें हनी व हंसी - फोटो : amar ujala
महज तीन मिनट में ढाई सौ देश-प्रदेश की राजधानी बताने वाली इंडिया की सुपरफास्ट मेमोरी मशीन हनी सिंह व हंसी सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचीं। बेटी पढाओ... का संदेश दे रहीं जीनियस बहनें शहर के ऐतिहासिक वैभव और नवाबी कल्चर से रूबरू होने लखनऊ आई हैं।
विज्ञापन


अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के दम पर पूरे देश में अपनी काबिलियत का डंका बजाने वाली बरेली की इन दोनों बेटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मानित कर चुके हैं। इंडिया की सुपरफास्ट मेमोरी मशीन के नाम से प्रसिद्ध दोनों बहनों को सबसे कम उम्र में सामान्य ज्ञान की असीमित जानकारी जुटाने का गौरव हासिल है।
विज्ञापन


11 वर्षीय हनी सिंह अभी महज कक्षा आठ की छात्रा है। हनी महज 55 मिनट में जीके के 1600 सवालों के जवाब दे सकती हैं। वहीं, दूसरी बहन हंसी सिंह कक्षा छह की छात्रा है और महज 8 वर्ष की है। हंसी महज 700 जीके के सवाल महज 20 मिनट में हल कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल चुके हैं कई अवार्ड

 genius sisters hani and hansi reached lucknow
जिस उम्र में बच्चे खेलकूद में ही बिजी रहते हैं उस उम्र में इन दोनों बहनों ने शिक्षा के क्षेत्र में अनोखा मुकाम हासिल किया है। इनके सामान्य ज्ञान की बात करे तो ये महज 3 मिनट में 250 देश-प्रदेश की राजधानी बता देती है।

इतना ही नहीं उनके क्षेत्रफल की जानकारी भी महज पांच मिनट में दे देती हैं। इनके टैंलेट को देखते हुए दोनों बहनों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। यहीं नहीं यह दोनों बहनें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने के  लिए भी अथक प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed