{"_id":"598c0ea44f1c1ba9248b487a","slug":"generic-medicines-will-be-available-in-government-hospitals-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दवाइयों पर नहीं खर्च होंगे ज्यादा पैसे, अस्पतालों में मिलेंगी जेनेरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दवाइयों पर नहीं खर्च होंगे ज्यादा पैसे, अस्पतालों में मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
करार पर हस्ताक्षर करते मंत्रीगण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के निवासियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार जिला एवं सामुदायिक केंद्रों पर एक हजार जन औषधि केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में जन औषधि केंद्र खोलने को लेकर करार हुआ।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंदाविया ने बताया कि प्रदेश में 303 निजी जन औषधि केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 600 जेनेरिक दवाईयां मिल रही हैं। इस करारा के साथ सरकारी अस्पतालों में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही जेनेरिक दवाओं की संख्या को बढ़ाकर एक हजार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र सरकारी अस्पतालों में खोलने के लिए उन्हें नियमों में बदलाव करना पड़ा।
अभी तक सरकारी अस्पतालों में कोई भी कमर्शियल एक्टिविटी पूरी तरह से प्रतिबंधित थी। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार को नियमावली में बदलाव करना पड़ा। सरकार की इस पहले के साथ ही प्रदेश वासियों को महंगी दवाओं के बोझ से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।