फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Generate big number of jobs in food processing field instructs UP Deputy CM.

यूपी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिए निर्देश, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के जरिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें

Wed, 18 May 2022 12:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 May 2022 12:14 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत केंद्र सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 50 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन किया जाए।

विज्ञापन
Generate big number of jobs in food processing field instructs UP Deputy CM.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देकर ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों को इस काम में जुटने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा एवं परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी। वे मंगलवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने 5 साल का रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रोत्साहन के लिए 45 इक्यूवेशन सेंटर्स की स्थापना की जाएगी तथा 11 मेगा फूड, एंग्री प्रोसेसिंग क्लस्टर की स्थापना का लक्ष्य है।
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत प्रदेश में 375 बड़ी इकाइयों की स्थापना भी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कच्चे माल का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत केंद्र सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 50 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें 48 में निवेश शुरू किया जा चुका है। इससे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed