यूपी: अब 2.5 लाख आय वर्ग के सामान्य विद्यार्थी भी पाएंगे छात्रवृत्ति, प्रस्ताव तैयार
वित्त वर्ष 2020-21 में सामान्य वर्ग के सभी 5 लाख पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया गया था। उन्हें कुल 658 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जबकि इस मद में समाज कल्याण विभाग को 660 करोड़ रुपये दिए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के दायरे में ढाई लाख रुपये तक आय वर्ग के सामान्य विद्यार्थियों को लाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शीघ्र ही यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
वित्त वर्ष 2020-21 में सामान्य वर्ग के सभी 5 लाख पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया गया था। उन्हें कुल 658 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जबकि इस मद में समाज कल्याण विभाग को 660 करोड़ रुपये दिए गए थे। यानी, सभी पात्र छात्रों को भुगतान के बाद भी दो करोड़ रुपये बचे थे।
अधिकारियों का मानना है कि कोरोना संकट के कारण कम प्रवेश के चलते ऐसी स्थिति आई है। इसलिए समाज कल्याण निदेशालय ने योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों के परिवारों की सालाना आय सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। वर्तमान में यह आय सीमा 2 लाख रुपये तक है।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलना तय
समाज कल्याण निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि 2 साल पहले शासन को इस बाबत प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जा रहा है। यह प्रस्ताव शासन ने ही मांगा है, इसलिए इसे मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है।