फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   General store owner, distressed by losses, dies by suicide

Lucknow News: घाटे से परेशान जनरल स्टोर संचालक ने की खुदकुशी

Sat, 17 Oct 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
General store owner, distressed by losses, dies by suicide
घाटे से परेशान जनरल स्टोर संचालक ने की खुदकुशी
लखनऊ। हजरतगंज में बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय जनरल स्टोर संचालक नरेश कुमार लालवानी ने खुदकुशी कर ली। कैसरबाग में संडीला हाउस निवासी नरेश के बेटे जितेश ने बताया कि पिता ने हजरतगंज में मल्टी लेवल पार्किंग के पीछे किराये पर दुकान ले रखी थे। कुछ दिनों से व्यापार ठीक नहीं चल रहा था। इस कारण वह तनाव में थे। बृहस्पतिवार सुबह पिता दुकान गए थे पर देर रात तक नहीं लौटे। सूचना पर दुकान मालिक जब दुकान पहुंचे तो शटर बाहर से खुला था। भीतर गए तो पिता छत पर लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटके मिले। मौके पर पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वर्ष 2008 में पत्नी भावना की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed