फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   General Secretary of Congress priyanka gandhi write letter asking permission of one thousand buses from up government for migrant labor

प्रियंका ने यूपी सरकार से मांगी मजदूरों के लिए एक हजार बसें चलाने की अनुमति, बोलीं- कांग्रेस उठाएगी सारा खर्च

Sat, 16 May 2020 05:36 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 16 May 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
General Secretary of Congress priyanka gandhi write letter asking permission of one thousand buses from up government for migrant labor
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एक हजार बसें चलाने की अनुमति मांगी है। कहा है कि इन बसों का पूरा खर्च कांग्रेस उठाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्र मोना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री के नाम प्रियंका गांधी का पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व श्याम किशोर शुक्ला शामिल थे।
विज्ञापन


पत्र में प्रियंका ने लिखा है कि लाखों की संख्या में प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार की लगातार घोषणाओं के बावजूद प्रवासी श्रमिकपैदल आ रहे है। उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। प्रदेश में अब तक करीब 65 मजदूरों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। यह संख्या प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस 500 बसें गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है। हम 1000 बसें चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं। राष्ट्र निर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता। कांग्रेस उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

ट्वीट कर दी जानकारी 

प्रियंका ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आज यूपी सरकार को पत्र लिखकर कांग्रेस की तरफ से 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी है। रोज होती दुर्घटनाएं, असहनीय पीड़ा, अमानवीय हालात। हमारे कामगार भाई-बहन और उनके बच्चे संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से पहले भी अपील की है कि कृपया बसें चलाकर पैदल चल रहे मजदूरों को घर पहुंचाएं। केवल आज के ही दिन तीन भीषण दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। ये मजदूरों को अकेले छोड़ देने का वक्त नहीं है। आशा है प्रदेश सरकार से सकारात्मक जवाब आएगा। 

अखिलेश यादव ने की 10 हजार बस चलाने की मांग 
 

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि पैदल घर पहुंचने के लिए वाहनों में विवश होकर चलने पर मजबूर व हादसों में अपनी जान गंवा रहे प्रवासी मजदूरों को सम्मान और सुरक्षा के साथ घर पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को 10 हजार सरकारी बसों को तत्काल चलाना चाहिए। क्या गरीब का कोई हक नहीं होता?
 
औरैया में हुई सड़क दुर्घटना 
यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में चूना लदे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed