फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   General coaches will be increased in 18 trains including Ganga-Gomti Express

Lucknow News: गंगा-गोमती एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच

Sun, 24 Nov 2024 06:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
General coaches will be increased in 18 trains including Ganga-Gomti Express

विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ को लेकर उत्तर रेलवे प्रशासन ने 18 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी की बोगियां बढ़ाने का फैसला लिया है। यात्रियों को 10 जनवरी से लेकर पहली मार्च तक यह राहत मिलेगी।



सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14215/16 गंगा-गोमती एक्सप्रेस में जनरल के दो-दो कोच बढ़ाए जाएंगे। 14209/10 प्रयागराज संगम-लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार-चार कोचों का इजाफा होगा।
विज्ञापन


ट्रेन 14233/34 सरयू एक्सप्रेस में चार-चार और 04255/56 प्रयागराज संगम-लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर स्पेशल में सात-सात कोच बढ़ाए जाएंगे। 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में चार-चार सामान्य बोगियां बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




04383/84 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज पैसेंजर में चार-चार कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 14231/32 मनवर संगम एक्सप्रेस में चार-चार और 04245/46 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज पैसेंजर में दस-दस कोच बढ़ेंगे। 14229/30 प्रयागराज संगम योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज एक्सप्रेस में छह-छह जनरल कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ-वाराणसी स्पेशल ट्रेन अब 22 जनवरी तक चलाई जाएगी। पहले इसका संचालन 22 नवंबर तक ही होना था। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04217 वाराणसी-लखनऊ वाया अयोध्या धाम स्पेशल व 04218 लखनऊ वाराणसी स्पेशल यात्रियों को राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed