'अमेठी मन बहलाने जाते हैं राहुल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को देश की संस्कृति एवं परंपरा का ज्ञान नहीं है। वे अमेठी मन बहलाने आते हैं।
ये बातें सूबे के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहीं। वे बुधवार को शहर में जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे थे।
गायत्री प्रसाद ने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पर भी निशाना साधा। कहा कि वे अमेठी के लोगों का विश्वास जीतने आए हैं जबकि उनकी पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी बुधवार को अमेठी दौरे पर थे। उनके दौरे पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी राजनीतिक पिकनिक मनाने आते हैं।
उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी के पिछड़ेपन को दूर करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की।