फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gayatri prasad company involved in illegal construction.

एलडीए का खुलासाः गायत्री प्रसाद की कंपनी कराती है अवैध निर्माण

Fri, 02 Jan 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jan 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
gayatri prasad company involved in illegal construction.

एलडीए की अवैध निर्माण की सूची में खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से जुड़ी कंपनी एमजीए का भी नाम है। इस कंपनी का नाम 2011 में ही शामिल किया गया था, मगर अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


लोकायुक्त जांच शुरू होने के बाद प्राधिकरण पर अब दबाव है कि वह मंत्री की कंपनी के नाम पर दर्ज अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करे। वहीं किसान नेता हरिनाम वर्मा ने कहा है कि वह मंत्री की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन


कई जगह ग्राम समाज की भूमि पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। एलडीए की वेबसाइट पर अवैध निर्माण की सूची अपलोड है। इस सूची के आठवें पन्ने पर एमजीए कॉलोनाइजर का नाम तीसरे नंबर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2011 में ही इस नाम को चिह्नित कर अवैध निर्माण सूची में शामिल किया गया था। इस कंपनी के निदेशक गायत्री प्रसाद प्रजापति ही हैं। आरोप है कि गोमती नगर विस्तार के गांव हरिहरपुर जमीन पर विकास कार्य, सड़क निर्माण और प्लॉटिंग अवैध तरीके से की गई।

कई अवैध कॉलोनियों में मंत्री का रसूख

gayatri prasad company involved in illegal construction.

मामले की सुनवाई एलडीए के न्यायिक विहित प्राधिकारी के सामने गया। सुनवाई के बाद एलडीए ने इस पूरे प्रोजेक्ट को सील कर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए थे, मगर ये आदेश केवल कागजों तक ही सीमित रहे, अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

किसान नेता हरिनाम वर्मा का आरोप है कि हरिहरपुर में हो रही अवैध प्लॉटिंग के खेल में मंत्री के साथ पूरा एलडीए और जिला प्रशासन भी शामिल है। यहां की कई अवैध प्लॉटिंग में उनकी हिस्सेदारी है।

इसी वजह से एसटीपी के लिए आरक्षित भूमि पर भी जम कर कॉलोनी काटी जा रही हैं। भैसोरा, भरवारा और अन्य गांवों का भी ऐसा ही हाल है। सभी जगह अवैध कॉलोनियां बढ़ती ही जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed