{"_id":"68dce06bd7960e6ec80b437b","slug":"gayatri-prajapati-received-18-stitches-on-her-head-her-daughters-told-the-story-of-her-time-inside-the-jail-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow:गायत्री प्रजापति के सिर में लगे 18 टांके... बेटियों ने बताई जेल के अंदर की कहानी, बोलीं- ये साजिश है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow:गायत्री प्रजापति के सिर में लगे 18 टांके... बेटियों ने बताई जेल के अंदर की कहानी, बोलीं- ये साजिश है
Wed, 01 Oct 2025 01:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:33 PM IST
सार
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। बुधवार को परिजनों ने उनसे मुलाकात की। गायत्री की बेटी ने कहा कि पिता के सिर में गंभीर चोट है और उन्हें 18 से 20 टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गायत्री की बेटियों ने दिया बयान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार रात जिला जेल में एक बंदी ने रॉड से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गायत्री की पत्नी व बेटियों ने बुधवार सुबह उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
गायत्री की बेटी ने कहा कि पिता के सिर में 18 से 20 टांके लगे हैं। उन पर पूरी साजिश के तहत हमला किया गया है। उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। अगर वो जेल में भी सुरक्षित नहीं हैं तो कहां सुरक्षित होंगे। हमें न्यूज चैनल के जरिये उन पर हमले की जानकारी हुई। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें न्याय दिया जाए और उन्हें जमानत दी जाए।
विज्ञापन
गायत्री की दूसरी बेटी ने कहा कि मेरे पिता निर्दोष हैं। बड़े-बड़े अपराधियों को जमानत मिल जा रही है लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। न्यायालय हमारी बात नहीं सुनता है जिसके पास भी हमारी फाइल होती है वो फेंक दी जाती है। अगर मेरे पिता को कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान बचाव की कोशिश में उनके हाथों में भी चोट लगी है। वहीं, गायत्री की पत्नी व विधायक महाराजी देवी ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि उनके साथ न्याय हो और उन्हें जमानत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन