फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gayatri Prajapati presented in MP MLA court in Sultanpur.

Sultanpur: एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, अगली सुनवाई सात जनवरी को

Wed, 04 Jan 2023 09:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jan 2023 09:03 PM IST
सार

लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बुधवार को सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई की अगली तारीख सात जनवरी तय की गई है।

विज्ञापन
Gayatri Prajapati presented in MP MLA court in Sultanpur.
गायत्री प्रजापति एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बुधवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनका बयान दर्ज किया। उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए इसे सरकार की साजिश बताया है। कोर्ट ने बचाव पक्ष के सफाई साक्ष्य के लिए सात जनवरी की तिथि नियत की है। अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस गायत्री प्रजापति को लेकर वापस लखनऊ के लिए लौट गई। मामला अमेठी जिले से जुड़ा है।

विज्ञापन


28 जनवरी 2012 को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने अमेठी के अंबेडकर चौराहे के पास समर्थकों के साथ साइकिल जुलूस निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। पुलिस ने अमेठी कोतवाली में उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष का साक्ष्य समाप्त होने के बाद कोर्ट ने गायत्री प्रजापति का बयान दर्ज करने के लिए चार जनवरी के लिए लखनऊ जेल से तलब किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओबीसी आरक्षण को लेकर HC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सीएम योगी ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बाद अब जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ, कही ये बात


बुधवार को दोपहर करीब 11.30 बजे पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गायत्री प्रजापति को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव की कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अदालत ने पूर्व मंत्री का बयान (सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज होने वाला बयान) दर्ज किया है। उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए इसे सरकार की साजिश बताया। कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के सफाई साक्ष्य के लिए सात जनवरी की तिथि नियत कर दी है। अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस गायत्री प्रजापति को लेकर लखनऊ के लिए वापस लौट गई।

पहली बार कोर्ट आए गायत्री प्रजापति से मिलने पहुंचे समर्थक
दुष्कर्म के मामले में लखनऊ जेल में निरुद्घ पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति बुधवार को पहली बार अदालत लाए गए। इसकी जानकारी पाकर उनके परिजन व समर्थक मिलने के लिए दीवानी न्यायालय पहुंच गए। लोगों से मुलाकात कर गायत्री प्रजापति ने उनका हाल-चाल पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed