{"_id":"5909be664f1c1bcc34443591","slug":"gayatri-prajapati-family-went-to-see-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नहीं मिले तो गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटियों ने खटखटाया गवर्नर का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नहीं मिले तो गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटियों ने खटखटाया गवर्नर का दरवाजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर से मिलने पहुंचा गायत्री का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी और दो बेटियां बुधवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलने पहुंचा। गायत्री के परिवार की मुलाकात राज्यपाल से नहीं हो सकी। बता दें कि सोमवार को गायत्री की पत्नी और दोनों बेटियां सीएम से मिलने गई थीं, वहां उनकी मुलाकात सीएम से भी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
बता दें कि गायत्री प्रजापति गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद हैं। सीएम के यहां से लौटने के बाद गायत्री की बेटी ने कहा था, हमारे पिता को फर्जी केस में फंसाया गया है वहीं उनकी पत्नी ने कहा था कि सीएम नहीं मिले लेकिन मंत्रियों से बात हुई है। उन्होंने अच्छे से बात की, जब तक न्याय नहीं मिलेगा आते रहेंगे।
विज्ञापन
बीते दिनों गायत्री प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से जमानत दे दी गई थी। निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद भी दो अन्य मामलों की वजह से गायत्री को जेल में ही रखा गया था, लेकिन दो अन्य आरोपियों विकास और पिंटू को छोड़ दिया गया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बाबासाहेब भोसले ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 25 अप्रैल को सत्र न्यायालय से गायत्री को मिली जमानत के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अर्जी मंजूर करते हुए बीते शुक्रवार को उसकी जमानत पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद गायत्री को जमानत देने वाले जज को भी सस्पेंड कर दिया गया था। गायत्री के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर है वहीं चारों ओर से शिकंजा कसता देख आज उनका परिवार सीएम से फरियाद लगाने पहुंचा था।