फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gayatri prajapati family went to see governor

सीएम नहीं मिले तो गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटियों ने खटखटाया गवर्नर का दरवाजा

Wed, 03 May 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
gayatri prajapati family went to see governor
गवर्नर से म‌िलने पहुंचा गायत्री का पर‌िवार

गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापत‌ि की पत्नी और दो बेटियां बुधवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलने पहुंचा। गायत्री के परिवार की मुलाकात राज्यपाल से नहीं हो सकी। बता दें क‌ि  सोमवार को गायत्री की पत्नी और दोनों बेटियां सीएम से मिलने गई थीं, वहां उनकी मुलाकात सीएम से भी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


बता दें क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद हैं। सीएम के यहां से लौटने के बाद गायत्री की बेटी ने कहा था,  हमारे प‌िता को फर्जी केस में फंसाया गया है वहीं उनकी पत्नी ने कहा था क‌ि सीएम नहीं म‌िले ल‌ेक‌िन मंत्र‌ियों से बात हुई है। उन्होंने अच्छे से बात की, जब तक न्याय नहीं म‌िलेगा आते रहेंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों गायत्री प्रजापत‌ि को पॉक्सो कोर्ट से जमानत दे दी गई थी। निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद भी दो अन्य मामलों की वजह से गायत्री को जेल में ही रखा गया था, लेकिन दो अन्य आरोपियों विकास और पिंटू को छोड़ दिया गया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बाबासाहेब भोसले ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 25 अप्रैल को सत्र न्यायालय से गायत्री को मिली जमानत के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अर्जी मंजूर करते हुए बीते शुक्रवार को उसकी जमानत पर रोक लगा दी थी। 


इसके बाद गायत्री को जमानत देने वाले जज को भी सस्पेंड कर द‌िया गया था। गायत्री के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर है वहीं चारों ओर से श‌िकंजा कसता देख आज उनका पर‌िवार सीएम से फर‌ियाद लगाने पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed