फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gayatri prajapati family reaches to meet cm yogi

रेप के आरोपी गायत्री की पत्नी पहुंची सीएम योगी के दरबार

Mon, 01 May 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 May 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
gayatri prajapati family reaches to meet cm yogi
गायत्री प्रजापत‌ि का पर‌िवार
गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापत‌ि का परिवार सोमवार को सीएम आद‌ित्यनाथ से म‌िलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। पर‌िजनों में गायत्री की पत्नी और उनकी दो बेट‌ियां थीं। हालांक‌ि सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। गायत्री की बेटी ने कहा, हमारे प‌िता को फर्जी केस में फंसाया गया है वहीं उनकी पत्नी ने कहा क‌ि सीएम नहीं म‌िले ल‌ेक‌िन मंत्र‌ियों से बात हुई है। उन्होंने अच्छे से बात की, जब तक न्याय नहीं म‌िलेगा आते रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें क‌ि मुख्यमंत्री रोज जनता दरबार लगाकर फर‌िया‌द‌ियों से म‌िलते और उनकी गुहार सुनते हैं। पत‌ि की र‌िहाई की गुहार लगाने आज सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि की पत्नी भी जनता दरबार गई थीं।

विज्ञापन


बता दें क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि बीते द‌िनों पॉक्सो कोर्ट से जमानत दे दी गई थी। निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद भी दो अन्य मामलों की वजह से गायत्री को जेल में ही रखा गया था, लेकिन दो अन्य आरोपियों विकास और पिंटू को छोड़ दिया गया था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बाबासाहेब भोसले ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 25 अप्रैल को सत्र न्यायालय से गायत्री को मिली जमानत के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अर्जी मंजूर करते हुए बीते शुक्रवार को उसकी जमानत पर रोक लगा दी थी। इसके बाद गायत्री को जमानत देने वाले जज को भी सस्पेंड कर द‌िया गया था। गायत्री के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर है वहीं चारों ओर से श‌िकंजा कसता देख आज उनका पर‌िवार सीएम से फर‌ियाद लगाने पहुंचा था।

देखें क्या था पूरा मामला

gayatri prajapati family reaches to meet cm yogi
गायत्री प्रसाद प्रजाप‌त‌ि - फोटो : amar ujala
- 50 वर्षीय महिला ने कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति व छह अन्य पर सामूहिक दुराचार के आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 17 फरवरी को इन सभी पर एफआईआर दर्ज हुई थी।

- महिला का कहना था कि 2014 से 2016 के बीच उससे दुराचार किया गया।

- आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ भी दुराचार की कोशिश की। 17 दिन अंडरग्राउंड रहने के बाद गायत्री को 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed