फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gave triple talaq as he did not get a car in dowry

Lucknow News: दहेज में कार न मिली तो दिया तीन तलाक

Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq as he did not get a car in dowry
दहेज में कार न मिली तो दिया तीन तलाक
लखनऊ। दहेज में कार व रुपयों की मांग पूरी न होने पर मलिहाबाद के मिर्जागंज निवासी अमन खान को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बुधवार को पति खालिद, जेठ फैसल हुसैन, जेठानी नाजिया और ननद शाइस्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अमन के मुताबिक उनका निकाह वर्ष 2013 में झांसी के प्रेमनगर निवासी खालिद हुसैन से हुआ था। कुछ बाद ही ससुराल वाले कार व नकदी की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। बेटी के जन्म के बाद उनके साथ ज्यादतियां और बढ़ गईं। दोबारा गर्भवती होने पर ताने दिए गए। जबरन गर्भपात करा दिया गया। वर्ष 2018 में पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। वर्ष 2024 में पति उसे मायके छोड़ गया। कुछ वक्त पूर्व खालिद आया तीन तलाक देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed