फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gave the mantra of active engagement alongside strengthening the booths.

Lucknow News: बूथ मजबूत करने के साथ सक्रियता का दिया मंत्र

Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gave the mantra of active engagement alongside strengthening the booths.
सपा की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में शनिवार हुई मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ संगठन की मजबूती और पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता पर मंथन हुआ। बैठक में निष्क्रिय पूर्व पार्षद प्रत्याशियों के रवैये पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि विधानसभा स्तर पर बूथ और पोलिंग को अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़कर मजबूत किया जाए व बीएलए का सत्यापन भी समयबद्ध ढंग से कराया जाए।
विज्ञापन


बैठक में कई पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट पाने वाले अधिकांश प्रत्याशी न तो बैठकों में भाग ले रहे हैं और न ही अपने-अपने वार्डों में सक्रिय हैं। इससे कई क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्य प्रभावित हो रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी नेतृत्व को अवगत कराकर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक रविदास मेहरोत्रा, मीरा वर्धन, पूर्व मंत्री फिदा हुसैन अंसारी, नेता पार्षद दल कामरान बेग, प्रवक्ता दीपक रंजन, सौरभ यादव, सुहैल अहमद, पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि, पूर्व पार्षद दिनेश यादव और प्रदीप कन्नौजिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन नगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed