{"_id":"6371ebd0805c1a22da44c6a6","slug":"gautam-adani-will-fund-the-treatment-of-a-4-years-old-girl-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गौतम अदाणी कराएंगे चार की साल की मासूम मनुश्री का इलाज, बोले- जल्द स्कूल लौटकर दोस्तों के साथ खेलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गौतम अदाणी कराएंगे चार की साल की मासूम मनुश्री का इलाज, बोले- जल्द स्कूल लौटकर दोस्तों के साथ खेलेगी
Mon, 14 Nov 2022 01:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:28 PM IST
सार
लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इलाज का खर्च गौतम अदाणी उठाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
मासूम मनुश्री और उद्योगपति गौतम अदाणी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इलाज का खर्च उठाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
अदाणी ने ट्वीट कर कहा कि मनुश्री जल्द ही ठीक हो जाएगी। मैंने अदाणी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद कराने के लिए कहा है। वो जल्द ही स्कूल लौटेगी और अपने दोस्तों के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
Manushree will be fine very soon. Have asked @adanifoundation to get in touch with her family and ensure that the family gets all possible help that it needs to get Manushree back to school playing with her friends. https://t.co/t2xoqqvG4e
विज्ञापन विज्ञापन— Gautam Adani (@gautam_adani) November 13, 2022
लखनऊ के सरोजनीनगर की रहने वाली मनुश्री के दिल में छेद है। उसका ऑपरेशन लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में होना है जिसका खर्च करीब 1.25 लाख रुपये आएगा।
मनुश्री गरीब परिवार से है इसलिए उसके परिजन ये खर्च नहीं उठा सकते हैं। बचपन से ही उसके दिल में छेद है जो कि समय के साथ बड़ा हो गया है। सोशल मीडिया में आई खबरों के बाद उद्योगपति अदाणी आगे आए हैं और इलाज के लिए पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।
अदाणी की इस पहल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ की है और उनका स्वागत किया है।