फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gauri murder case solver get prize.

गौरी मर्डरः हत्यारा पहचानने पर मिलेंगे 10 हजार

Fri, 06 Feb 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ। Updated Fri, 06 Feb 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
Gauri murder case solver get prize.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लॉ स्टूडेंट गौरी के कातिलों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाने पर डीएम राजशेखर और एसएसपी यशस्वी यादव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि बेरहमी से टुकड़े-टुकड़े कर मारी गई गौरी के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द पकड़े। साथ ही सीएम ने इस मामले में लापरवाही दिखाने के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन


गौरी हत्याकांड में अभी तक की कार्रवाई से खफा सीएम ने इस मामले में तफ्तीश की जानकारी के लिए दोनों अफसरों को बृहस्पतिवार को अपने आवास पर तलब किया था। एसएसपी ने सीएम को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से काफी कुछ पता चला है। गौरी को बैठाकर ले जाने वाली बाइक का नंबर मालूम हो गया है। गौरी व उसके दोस्तों के कॉल डिटेल खंगालने के साथ लोकेशन का मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन

‘100 नंबर’ पर लापरवाही पर भड़के

Gauri murder case solver get prize.

सीएम ने एसएसपी से सवाल किया कि गौरी के पिता शिशिर श्रीवास्तव ने जब 100 नंबर पर कॉल किया तो उन्हें तुरंत रिस्पांस क्यों नहीं मिला। उन्होंने कॉल रिसीव करके लापरवाह बने रहे पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही कहा कि 100 नंबर की कॉल पर रिस्पांस में दुबारा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बृहस्पतिवार को डीजीपी एके जैन ने संगीन वारदात के मौके पर न पहुंचने को लेकर आईजी, डीआईजी व एसएसपी से जवाब मांगा। साथ ही कातिलों को पकड़ने के लिए एसटीएफ को भी लगाया। एसटीएफ ने अमीनाबाद कोतवाली पहुंचकर हिरासत में लिए गए कपड़ा व्यवसायी एहसान समेत नौ व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज में एहसान का हुलिया मेल खाने की वजह से उससे अनेक सवाल किए गए। एसटीएफ की सर्विलांस टीम ने गौरी के दोस्तों के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगालने शुरू कर दिए है।

कॉकटेल पार्टी में काटी गई थी गौरी

Gauri murder case solver get prize.

गौरी के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि गौरी ने एक फरवरी को किसी सहेली के बर्थडे पर कॉकटेल पार्टी में जाने वाली थी। पुलिस गौरी के इस दोस्त का पता लगा रही है। वहीं, एसएसपी यशस्वी यादव ने अंदेशा जताया कि हो सकता है कॉकटेल पार्टी में किसी विवाद पर गौरी की हत्या कर दी गई हो।

गौरी आखिरी बार जिस बाइक सवार के साथ देखी गई थी उसे पहचानने वाले को पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी यश्‍ास्वी यादव के अनुसार गौरी तारिक मुखर्जी रोड पर इसी बाइक सवार के साथ बैठकर कहीं गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed