फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gate meeting of employees in Ambedkar Park, warning on 10 point demands

Lucknow News: अंबेडकर पार्क में कर्मचारियों की गेट सभा, 10 सूत्री मांगों पर चेतावनी

Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gate meeting of employees in Ambedkar Park, warning on 10 point demands
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्मारक व पार्कों के कर्मचारियों को स्थायी करने, सातवां वेतन देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में गेट सभा की। मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्मारक पार्कों कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा (संबद्ध उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ) की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता व सदस्यता अभियान के तहत आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि कई बार पत्राचार के बावजूद सरकार न तो वार्ता के लिए समय दे रही है और न ही कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं का समाधान कर रही है। प्रांतीय संरक्षक मुन्नू लाल रावत, कोषाध्यक्ष माया देवी, संदीप पांडे, देवेंद्र कुमार यादव, कुंवर सिंह कुशवाहा, रामजी तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो जल्द आंदोलन किया जाएगा। सभा का संचालन अशोक कुमार वर्मा और ललन प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। (माई सिटी रिपोर्टर)

प्रदर्शन करते कर्मचारी।

प्रदर्शन करते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed