{"_id":"6ae64eb7dd16ccf2240c151b","slug":"gastro-cancer-super-specialty-units-to-be-launched-at-the-civil-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1990983-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिविल अस्पताल में गैस्ट्रो-कैंसर सुपर स्पेशियलिटी यूनिटें होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिविल अस्पताल में गैस्ट्रो-कैंसर सुपर स्पेशियलिटी यूनिटें होंगी शुरू
विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल में गैस्ट्रो और कैंसर की सुपर स्पेशियलिटी यूनिटें शुरू की जाएंगी। यह कदम अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी केंद्र बनाने की दिशा में उठाया गया है। फिलहाल इन विभागों में कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने दो संस्थानों से विशेषज्ञ की मांग किया है। जहां से विशेषज्ञ मिलने के बाद यहां पर दो नए विभागों की ओपीडी शुरू होगी।
सिविल अस्पताल 400 बेड की क्षमता का अस्पताल है। यहां पर हर दिन ओपीडी में करीब तीन से चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां पर सुपर स्पेशियलिटी के तीन विभागों में ओपीडी संचालन हो रहा है। इसमें नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी व न्यूरो सर्जरी विभाग हैं। लोहिया संस्थान के डॉक्टर यहां पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सुपर स्पेशियलिटी यूनिट को विस्तार देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार किया है।
अस्पताल प्रशासन ने पीजीआई व कैंसर संस्थान से विशेषज्ञ की मांग किया है। जहां से विशेषज्ञ मिलने के बाद यहां पर गैस्ट्रो व कैंसर की यूनिट शुरू की जाएगी। अभी तक मरीजों को इन बीमारियों के इलाज के लिए हायर सेंटर जाना पड़ता है। नई यूनिटों के जुड़ने से अस्पताल की सेवाओं का विस्तार होगा। यह पहल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। अस्पताल निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, दो विभागों के संचालन के लिए विशेषज्ञ की मांग हुई है।