फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gas to be delivered on sundays too

रविवार को भी एजेंसियों को होगी गैस सप्लाई

Sat, 23 Aug 2014 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Aug 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
gas to be delivered on sundays too

बीते एक पखवारे से पटरी से उतरी घरेलू गैस वितरण व्यवस्था के कारण परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलेगी।

विज्ञापन


घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी प्रमुख तेल कंपनी आईओसी (इंडेन) ने बुकिंग बैक लॉग निपटाने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी बॉटलिंग प्लांट खोलकर गैस एजेंसियों को भरे सिलेंडरों की आपूर्ति का निर्देश दिया है।

इंडेन कंपनी के महाप्रबंधक यूपी सिंह ने बताया कि कंपनी ने मांग के आधार पर पर्याप्त सप्लाई एजेंसियों को पहुंचाने के साथ ही अगले 48 घंटे में 18 अगस्त तक के बैकलॉग को पूरी तरह से निपटाने का आदेश सभी गैस एजेंसियों को भेजा है।
विज्ञापन


वहीं घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने भी अगले दो दिनों में मांग के आधार पर घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते सप्ताह बॉटलिग प्लांट से मांग के आधार पर भरे हुए सिलेंडरों की सप्लाई गैस एजेंसियों तक न पहुंचने से बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने में दस से पंद्रह दिन तक की वेटिंग झेलनी पड़ रही थी।

एजेंसी संचालक इसके लिए कंपनी स्तर से सिलेंडरों की शार्ट सप्लाई को कारण बता रहे थे।

अमर उजाला में प्रमुखता से उजागर हुई गैस किल्लत की खबर के बाद चेती तेल कंपनियों ने आनन-फानन में गैस एजेंसियों की डिमांड के आधार पर भरे हुए एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई सुनिश्चित कराने की बात कही है।


आईओसी के जीएम ने बताया कि बुकिंग बैकलॉग खत्म कराने के लिए रविवार को भी बॉटलिग प्लांट खुला रखने व 48 घंटे में गैस की किल्लत दूर करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed