फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gas shortage, forced to buy food from outside

Lucknow News: गैस की किल्लत, बाहर से खाना खरीदने की आई नौबत

Fri, 13 Mar 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage, forced to buy food from outside
गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।
लखनऊ। गैस सिलिंडर की किल्लत ने मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। कई दिनों से बुकिंग ठप होने से हजारों घरों की रसोइयों में सन्नाटा पसरा है। सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे जिलों से आकर यहां किराये के मकानों में रहने वालों को हो रही हैं। मकान मालिक लकड़ी जलाने की अनुमति नहीं दे रहे, जिसके चलते इन परिवारों को मजबूरन बाहर से महंगा खाना खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कमाई से ज्यादा खाने पर खर्च

दौलतगंज में किराये पर रहने वाली सीतापुर की शरीफनिशा बताती हैं कि दो दिन से गैस खत्म है। एजेंसी के चक्कर काटने के बावजूद बुकिंग नहीं हो रही है। उनके पति ठेला चलाकर पांच लोगों के परिवार पालते हैं। जितनी दिहाड़ी नहीं हो रही, उससे ज्यादा बाहर के खाने पर खर्च हो रहा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शहर आए थे, पर हालात यही रहे तो गांव लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन


मजबूरी का फायदा उठा रहा ब्लैक मार्केट

दौलतगंज में ही रह रहीं आरती का गैस कनेक्शन सीतापुर का है, जो यहां ट्रांसफर नहीं हो सका। वह ब्लैक मार्केट में गैस भरवाती हैं। उन्होंने बताया कि जो एलपीजी पहले 100 रुपये किलो मिलती थी, अब 220 रुपये किलो बेची जा रही है। पेट भरने के लिए उन्हें दोगुनी से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूल्हा जलाने का भी विकल्प नहीं

हुसैनाबाद की अफसाना तीन दिनों से परेशान हैं। वह कहती हैं कि घर में चूल्हा जलाने की जगह नहीं है और लकड़ी भी 30-40 रुपये किलो मिल रही है। दिहाड़ी मजदूरी की पूरी कमाई सिर्फ दो वक्त के खाने में ही खत्म हो रही है। बाहर होटल वाले भी अब खाने की कीमतें बढ़ा रहे हैं।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed