{"_id":"69bb16c221a6f8b07b09811b","slug":"gas-shortage-compromises-the-taste-of-samosas-and-imarti-lucknow-news-c-13-lko1070-1650991-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैस की किल्लत से समोसा, इमरती के स्वाद से समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैस की किल्लत से समोसा, इमरती के स्वाद से समझौता
विज्ञापन
समोसे, इमरती की दुकान में सन्नाटा।
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर क्यू की एक मिठाई दुकानदार ने तमाम व्यंजनों में से समोसा, जलेबी, इमरती बनाना बंद कर दिया है। बताया कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। भट्ठी में आंच ज्यादा रहने से एक बार में ही सामान बन पाता है। इसलिए दो दिन से यह पकवान बनने बंद हो गए हैं।
हजरतगंज स्थित नवल किशोर रोड पर पूड़ी सब्जी व भोजन थाल के एक लाइन से पांच-छह ढाबे हैं, लेकिन गैस की किल्लत की वजह से इनमें से कुछ ही दिन में खुलते हैं, जबकि रात में सभी बंद हैं। इससे यहां रहने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा, मजदूरों के सामने रात के खाने का संकट हो गया है। ये दुकानें सुबह पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल तो रात को 60 रुपये में भोजन की थाल देती हैं, लेकिन गैस की किल्लत ने इन पर रात में ताला लगा दिया है।
गोल्फ क्लब की गैस आपूर्ति बाधित
शहर के प्रतिष्ठित लखनऊ गोल्फ क्लब की गैस आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे रसोई सेवाओं को सीमित कर दिया गया है। क्लब प्रबंधन ने बुधवार को नोटिस जारी कर बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों की उपलब्धता अनिश्चित होने से रसोई सीमित की गई है। मानद सचिव रजनीश सेठी ने बताया कि बुधवार से गोल्फर और किचन मेन्यु को अस्थायी रूप से सीमित किया गया है।