{"_id":"65c204d35367fce5800746f9","slug":"garuna-cruise-service-will-start-in-ayodhya-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: गरुण क्रूज तैयार, सरयू के घाटों से श्रद्धालु निहार सकेंगे अयोध्या की महिमा
Tue, 06 Feb 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:38 PM IST
सार
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु अब जल्द ही सरयू के घाटों से रामनगर की महिमा निहार सकेंगे। क्रूज चलाने के लिए जलस्तर के बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरिया पार्क में तैयार किया गया गरुण क्रूज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब जल्द ही सरयू की लहरों पर गरुण क्रूज तैरता नजर आएगा। यह क्रूज अयोध्या पहुंच चुका है। कोरिया पार्क में सुरक्षित रखा गया है। क्रूज संचालन के लिए सरयू का जलस्तर बढ़ने का इंतजार है। 125 यात्रियों की क्षमता का क्रूज आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। क्रूज संचालन से सरयू के घाटों से श्रद्धालु अयोध्या की महिमा निहार सकेंगे।
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर कम होने के चलते जलविहार के लिए बड़ी बोट के संचालन में दिक्कत आ रही है। सोमवार को सरयू का जलस्तर 88.15 मीटर रहा। करीब 100 सेमी पानी के जलस्तर में इजाफा होने के बाद क्रूज का संचालन करने में आसानी होगी। क्रूज की लंबाई 60 फीट, चौड़ाई 17 फीट व ऊंचाई 24 फीट है। यह क्रूज सात जनवरी को अयोध्या आ गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी बजट सत्र: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार लेंगे निर्णय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रोचक: व्यवसायी ने चांद पर खरीदी तीन एकड़ जमीन, ढाई महीने बाद मिली रजिस्ट्री, इलाके की विशेषताएं भी दर्ज
गरुण क्रूज के संचालक राहुल शर्मा ने बताया कि गिरिजा बैराज से जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जलस्तर बढ़ेगा। इसके बाद गरुण को नदी में उतारा जाएगा। गरुण क्रूज को नीदरलैंड में निर्मित वोल्वो पेंटा डबल इंजन से संचालित किया जाएगा।
53 दिनों में ही बंद हो गई थी जटायु क्रूज सेवा
इससे पहले सरयू में जटायु क्रूज को उतारा गया था। कुछ ही महीने में यह सेवा फेल हो गई। शुरुआती दिनों में ही क्रूज खराब हो गया था। मात्र 53 दिनों में ही क्रूज सेवा को बंद करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी नाव को सजाकर क्रूज बना दिया गया। जटायु क्रूज सेवा का उद्घाटन पयर्टन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था। जलस्तर कम होने के कारण जटायु के संचालन में भी परेशानियां आई थीं।