अमेठी में रानी और पटरानी के बीच विधानसभा सीट पर जंग से पहले पति को लेकर जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर को आपत्ति भेजी है कि गरिमा सिंह ही संजय सिंह की कानूनी तौर पर पत्नी हैं और संजय और अमीता लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। देखें पूरा मामला...
{"_id":"589d91024f1c1b8a5f379280","slug":"garima-singh-submitted-objection-against-ameeta-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी-पटरानी में पति को लेकर जंग, गरिमा ने कहा- अमीता नहीं हैं संजय की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी-पटरानी में पति को लेकर जंग, गरिमा ने कहा- अमीता नहीं हैं संजय की पत्नी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Feb 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
अमीता सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी पटरानी में जंग
विधानसभा चुनाव के लिए अमेठी से भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह का कहना है, संजय सिंह हिंदू हैं और हिंदू कानून के मुताबिक पहली पत्नी के जिंदा होते दूसरी शादी की अनुमति नहीं है। ऐसे में अमीता नाम की महिला का खुद को संजय सिंह की पत्नी कहना बेहद आपत्तिजनक है।
गरिमा सिंह
गरिमा के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट संजय और उनके तलाक को अवैध घोषित कर चुका है। गरिमा की तरफ से दाखिल की गई आपत्ति में ये भी लिखा है कि उन्हें पता है कि संजय और गरिमा एक साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं लेकिन वह कानूनन उनकी पत्नी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीता सिंह
- फोटो : amar ujala
गरिमा की तरफ से दी गई आपत्ति में ये भी लिखा है कि तलाक के आदेश के 25 दिन बाद ही अमीता खुद को संजय सिंह की पत्नी बताने लगी थीं जबकि तब तक अपील की सीमा खत्म भी नहीं हुई थी। इस दौरान संजय और अमीता मोदी (सैयद मोदी की विधवा) की शादी को वैध नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
गरिमा सिंह
गरिमा ने खुद को संजय की कानून पत्नी बताते हुए कई तथ्य धाराओं सहित पेश किए और कहा कि वह ही संजय सिंह की पत्नी हैं और कांग्रेस की प्रत्याशी अमीता सिंह की तरफ से दाखिल किया गया दावा पूरी तरह झूठा है। इस आधार पर उन्होंने अमीता का नामांकन निरस्त करने की मांग की।