फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानी-पटरानी में पति को लेकर जंग, गरिमा ने कहा- अमीता नहीं हैं संजय की पत्नी

Fri, 10 Feb 2017 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Feb 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
garima singh submitted objection against ameeta singh
अमीता स‌िंह

अमेठी में रानी और पटरानी के बीच विधानसभा सीट पर जंग से पहले पत‌ि को ल‌ेकर जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी ‌गरिमा सिंह ने रिटर्न‌िंग ऑफिसर को आपत्त‌ि भेजी है क‌ि गरिमा सिंह ही संजय स‌िंह की कानूनी तौर पर पत्नी हैं और संजय और अमीता लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। देखें पूरा मामला...


 

garima singh submitted objection against ameeta singh
रानी पटरानी में जंग
व‌िधानसभा चुनाव के ल‌िए अमेठी से भाजपा प्रत्याशी गर‌िमा स‌िंह का कहना है, संजय सिंह हिंदू हैं और हिंदू कानून के मुताबिक पहली पत्नी के जिंदा होते दूसरी शादी की अनुमत‌ि नहीं है। ऐसे में अमीता नाम की महिला का खुद को संजय सिंह की पत्नी कहना बेहद आपत्त‌िजनक है।

 
garima singh submitted objection against ameeta singh
गर‌िमा स‌िंह
गरिमा के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट संजय और उनके तलाक को अवैध घोषित कर चुका है। गरिमा की तरफ से दाखिल की गई आपत्त‌ि में ये भी लिखा है क‌ि उन्हें पता है क‌ि संजय और गरिमा एक साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं ‌लेकिन वह कानूनन उनकी पत्नी नहीं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
garima singh submitted objection against ameeta singh
अमीता स‌िंह - फोटो : amar ujala
गरिमा की तरफ से दी गई आपत्त‌ि में ये भी लिखा है क‌ि तलाक के आदेश के 25 दिन बाद ही अमीता खुद को संजय सिंह की पत्नी बताने लगी थीं जबक‌ि तब तक अपील की सीमा खत्म भी नहीं हुई थी। इस दौरान संजय और अमीता मोदी (सैयद मोदी की विधवा) की शादी को वैध नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
garima singh submitted objection against ameeta singh
गर‌िमा स‌िंह
गरिमा ने खुद को संजय की कानून पत्नी बताते हुए कई तथ्य धाराओं सहित पेश क‌िए और कहा क‌ि वह ही संजय सिंह की पत्नी हैं और कांग्रेस की प्रत्याशी अमीता सिंह की तरफ से दाखिल किया गया दावा पूरी तरह झूठा है। इस आधार पर उन्होंने अमीता का नामांकन‌ निरस्त करने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed