फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Garhwal Regiment reaches semifinals in football

Lucknow News: फुटबॉल में गढ़वाल रेजिमेंट सेमीफाइनल में पहुंचा

Wed, 01 Oct 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Garhwal Regiment reaches semifinals in football
फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 
लखनऊ। गढ़वाल रेजिमेंट ने आसान मुकाबले में जेट्स बी को 3-0 से मात देते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए आखिरी क्वार्टर फाइनल में गढ़वाल रेजिमेंट के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले की शुरुआत में ही दबाव बना लिया।
विज्ञापन

खेल के 19वें मिनट में लोकेंद्र ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। चार मिनट के बाद शैलेंद्र ने जेट्स बी की रक्षापंक्ति को भेदते हुए बेहतरीन गोल किया और गढ़वाल रेजिमेंट को 2-0 से आगे कर दिया। मैच का तीसरा और आखिरी गोल खेल के 40वें मिनट में आया, जब राहुल ने गोल दागा। तीन गोल से पिछड़ने के बाद जेट्स बी के खिलाड़ियों का तालमेल बिखर गया और वे पूरे समय गेंद पर कब्जे के लिए संघर्षरत दिखे।
विज्ञापन

अंत में 3-0 से मुकाबला अपने नाम करते हुए गढ़वाल रजिमेंट ने लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव केएन सिंह ने बताया कि लीग में अगले दो दिन कोई मुकाबला नहीं होगा। तीन अक्तूबर को पहला सेमीफाइनल और चार अक्तूबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। लीग का फाइनल पांच अक्तूबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

फुटबॉल लीग में मंगलवार को गढ़वाल रेजिमेंट व जेट्स बी के बीच मुकाबला हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed